Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, किसानों को मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण, 10 लाख युवाओं को देंगे नौकरी, जानें और क्या है खास?
November 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
जयपुर। Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस में प्रदेश के किसानों को ब्याज मुक्त ऋण और 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया।
जानें और क्या है खास
- युवाओं के लिए 10 लाख नए रोजगार सृजित किए जाएंगे।
- चार लाख नई सरकारी नौकरियां दी जाएगी।
- महिलाओं की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
- परिवहन में जारी यात्रा किराए में छूट के अतिरिक्त फ्री मासिक कूपन जारी होंगे।
- महिला सुरक्षा हेतु प्रहरियों की नियुक्ति होगी।
- किसानों के लिए एमएसपी हेतु कानून बनेगा।
- दो लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा।
- श्रमिकों के लिए मनरेगा में रोजगार की अवधि बढ़ाकर 150 दिन होगी।
- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में रोजगार की अवधि बढ़ाकर होगी 150 दिन।
- ऑटो व टैक्सी ड्राइवर को गिग वर्कर्स अधिनियम में शामिल किया जाएगा।
- चिकित्सा क्षेत्र में चिरंजीवी स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए होगी।
- नि: संतान दंपति हेतु आईवीएफ नेशनल पैकेज चिरंजीवी में शामिल होगा।
RELATED POSTS
View all