Live Khabar 24x7

Rajim Kumbh 2024 : आज राजिम कुंभ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, पं. प्रदीप मिश्रा श्रद्धालुओं को सुनाएंगे कथा, CM साय भी होंगे शामिल…

March 4, 2024 | by livekhabar24x7.com

pradeeep-mishra-65e5690e53c32

राजिम। Rajim Kumbh Mela 2024 : राजिम कुंभ कल्प मेला में आज जानकी जयंती के अवसर पर आज दूसरा पर्व स्नान किया गया। वहीं आज आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का प्रवचन व सत्संग कार्यक्रम आयोजित है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री राम विचार नेताम, वन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद रहेंगी।

Read More : Rajim Result Update 2023 : रोहित साहू 3908 वोट से निकले आगे, अमितेश शुक्ला को छोड़ा पीछे, देखें किन्हें कितने मिले वोट

साधु संतो का प्राप्त होगा सानिध्य

इस दौरान महंत रामसुंदर दास महाराज, महामंडलेश्वर प्रेमानंद महाराज, बालयोगेश्वर बालयोगी रामबालकदास महाराज, दंडी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ महाराज, महामंडलेश्वर यतीन्द्रनंद गिरी महाराज, स्वामी राजीव लोचन महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान स्वरूपानंद अक्रिय महाराज, संत गुरूशरण पंडोखर महाराज, शिवकुमार शुक्ला (महाकाल) महाराज, राष्ट्रीय प्रवचनकर्ता संत प्रज्ञा भारती, महंत राजेश्वरानंद महाराज, कबीर संत विजेन्द्र दास, महंत नरेंद्र दास महाराज, कबीर संत विचार दास, महंत अनुसुइया दास, महंत सर्वेश्वर दास, संत गोवर्धन शरण महाराज, महंत परमात्मानंद महाराज, ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद महाराज, ब्रह्मचारी इंदुभवानंद महाराज, पं. श्री गौरव भैरव त्रिपाठी, संत युधिष्ठिर लाल महाराज, उमेशानंद महाराज, नारायण भाई, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी हेमा बहन एवं विशिष्ट साधु-संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

RELATED POSTS

View all

view all