राजनाथ सिंह ने लखनऊ से भरा नामांकन, CM योगी समेत कई नेता हुए शामिल
April 29, 2024 | by Nitesh Sharma
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ से प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। इस सीट पर वह 2014 और 2019 में भारी जीत हासिल कर चुके हैं। उन्हें लगातार तीसरी बार लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। नामांकन के मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नेता मौजूद रहे।
Read More : मतदान केन्द्र में भाजपा और कांगेस कार्यकर्ताओं में हुई थी मारपीट, मामलें में पांच को भेजा गया जेल, पढ़ें पूरा मामला
नामांकन के लिए राजनाथ सिंह का रोड शो लखनऊ के भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ और वह सैकड़ों की संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित रहे और तीसरी बार उनकी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए।
नामांकन के लिए निकलने से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए। लखनऊ में सोमवार सुबह से ही पार्टी कार्यालय के बाहर समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। ढोल नगाड़े के साथ लोग जुलूस में शामिल होने के लिए उत्साहित नजर आए।
RELATED POSTS
View all