Rajnath Singh In CG : आज छत्तीसगढ़ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसभा को करेंगे संबोधित, प्रदेश सरकार पर साधेंगे निशाना
July 1, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Rajnath Singh In CG : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। राजनाथ सिंह बस्तर संभाग के कांकेर दौरा करने वाले हैं और यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री सिंह कल रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कुछ देर यहां रुकेंगे, फिर सीधे कांकेर के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह कांकेर जिले में सुरक्षा बल के अफसरों और स्थानीय भाजपा नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।
Read More
Rajnath Singh In CG : कल छत्तीसगढ़ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांकेर में जनसभा को करेंगे संबोधित
तय कार्यक्रम के अनुसार, राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर दिल्ली से निकलकर विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर करीब 1 बजे के आसपास वो रायपुर पहुंचेंगे। यहां से BSF के हेलिकॉप्टर से कांकेर जाएंगे। कांकेर में नगर सैनिक ग्राउंड में रक्षा मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा सकता है। इसके बाद वह कांकेर के सर्किट हाउस में कुछ देर बिताने के बाद दोपहर 2:30 से 3 बजे के आसपास मेला भाटा ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगे। शाम 4:30 से 5 बजे के आसपास रायपुर लौटकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे
राजनाथ सिंह का ये दौरा सुरक्षा के लिहाज से भी संवेदनशील है। इसलिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। राजनाथ सिंह के लिए ब्लैक कैट कमांडो की टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा स्थानीय पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जाएंगे। कांकेर जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। स्थानीय भाजपा के नेताओं को पूरे बस्तर संभाग से इस सभा में लोगों को जुटाने के काम पर लगाया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, डॉ. रमन सिंह समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।
RELATED POSTS
View all