छत्तीसगढ़ भाजपा से राज्यसभा प्रत्याशी राजा देवेंद्र प्रताप सिंह दाखिल कर रहे नामांकन, सीएम साय, दोनों डिप्टी सीएम सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद
February 14, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा से राज्यसभा के प्रत्याशी कुमार देवेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को नामांकन पर्चा खरीद लिया हैं। वहीं वे आज नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंच गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं।
Read More : CG NEWS : संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मिली विधानसभा शैक्षिक भ्रमण पर पहुंची छात्राएं, बोले – विधानसभा का शांतिपूर्ण संचालन बड़ी जिम्मेदारी वाला काम
इससे पहले देवेंद्र सिंह रायपुर पहुंचे और पहुना में सीएम विष्णुदेव साय से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी भावना देवी व सुपुत्र विश्व विजय सिंह भी साथ में थे। मुख्यमंत्री सीएम विष्णुदेव साय ने उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाई।
RELATED POSTS
View all