Live Khabar 24x7

Rajya Sabha Election 2024 : Sonia Gandhi बनी राजस्थान से राज्यसभा सांसद, BJP ने जीती दो सीटें

February 20, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

जयपुर। Rajya Sabha Election 2024 : सोनिया गांधी ने राजस्थान से राजयसभा चुनाव 2024 पर जीत हांसिल कर ली है।विधानसभा में आज राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं राज्यसभा के निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चुन्नी लाल लाल गरासिया व मदन राठौड़ और इण्डियन नेशनल कांग्रेस की उम्मीदवार सोनिया गांधी को निर्वाचित घोषित किया।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को सोनिया ने किया रिप्लेस

सोनिया गांधी की तरफ से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनके निर्वाचन का सर्टिफिकेट लिया। बहुमत के हिसाब से यहां निर्विरोध निर्वाचन तय था। सोनिया गांधी अब तक लोकसभा चुनाव लड़कर ही संसद पहुंची थी, ये पहली बार है कि वे राज्यसभा जा रही हैं। उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के तोर पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को रिप्लेस किया है। बीजेपी ने अपने पूर्व विधायकों को राज्यसभा भेजा है। इनमें चुन्नीलाल गारसिया एसटी से और मदन राठौड़ ओबीसी से आते हैं।

RELATED POSTS

View all

view all