Live Khabar 24x7

Rajya Sabha Election Result : हिमाचल में हो गया कांग्रेस का खेला, कर्नाटक में INC ने जीती तीन सीटें, UP में BJP 8 और सपा को दो पर जीत

February 27, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Rajya Sabha Election Result : लोकसभा चुनाव से पहले आज तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। जिन 15 सीटों के लिए वोटिंग हुई, उनमें उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट शामिल है।

सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हुई जो शाम 4 बजे तक चली। विधायकों ने अपने-अपने राज्यों की विधानसभा में बने पोलिंग बूथ में वोट डाले। तीनों ही राज्यों में विधायकों के द्वारा क्रॉस वोटिंग की खबरें सामने आई हैं। कर्नाटक में तीन कांग्रेस और 1 भाजपा के पाले में आई है। हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में BJP उम्मीदवार हर्ष महाजन की जीत मिल गई है। यूपी में भी भाजपा ने बाजी मारी

सत्ता में होते हुए भी कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) को हार का सामना करना पड़ा। इस सब से ये भी एकदम साफ हो गया कि कांग्रेस के विधायकों ने मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग (Cross Voting) की। जयराम ठाकुर ने बताया कि दोनों ही उम्मीदवारों को 34-34 वोट मिले, इसका मतलब साफ है कि कांग्रेस खेमे से क्रॉस वोटिंग हुई है। क्योंकि कांग्रेस के पास हिमाचल में 40 विधायक हैं और राज्य में कुल 68 विधानसभा सीट हैं।

RELATED POSTS

View all

view all