Live Khabar 24x7

Ram Mandir : राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख की घोषणा, सूर्य की किरणों से होगा अभिषेक

April 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्‍ली : Ram Mandir : जिस घड़ी का रामभक्तों को इंतजार था, वह जल्द पूरा होने जा रहा है। आयोध्या के राम मंदिर के निर्माण कार्य में तेजी आ चुकी है। राम मंदिर आयोध्या (Ram Temple Ayodhya) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा किए जाने की तारीख का ऐलान हो गया है। राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को किया जाएगा। उत्‍तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को शुरू हुई, इसके बाद ही यूपी के मंत्री का ट्वीट सामने आया है। बताया जा रहा है कि रामलला की पुरानी और नई दोनों प्रतिमाओं को राम मंदिर में स्‍थापित करने की योजना है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गर्भ गृह का निर्माण इस तरह से हो रहा है कि राम लला की मूर्ति पर राम नवमी के दिन सूर्य की किरणें अभिषेक करें। उस दिन पांच मिनट तक सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर रहेंगी। इसे सूर्य तिलक कहा गया है। मंदिर निर्माण का 60 प्रतिशत से अधिक कार्य संपन्न हो चुका है। मंदिर में 166 पिलर लगाए जा रहे हैं। इसमें भगवान की गर्भगृह सहित सिंह द्वार, नृत्य मंडप, रंग मंडप, गुड़ मंडप और दोनों तरफ कीर्तन मंडप बनाया जा रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all