Live Khabar 24x7

Ram Mandir : गर्भगृह से रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर आई सामने…

January 19, 2024 | by livekhabar24x7.com

अयोध्या। Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह से भगवान राम के बालरूप मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें मूर्ति का रंग नीले रंग का श्‍यामल झलक देता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि राम लला की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें उनका चेहरा व हाथ पीतांबर वस्त्र और शरीर सफेद रंग के अंग वस्त्र से ढका गया है। बता दे 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

Read More : RAM MANDIR : दीपक बैज बोले भाजपा जीतना चाहती है राम के नाम पर चुनाव, विधायक राजेश मूणत ने पलटवार करते हुए ये कहा

 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने हाल ही में इस मूर्ति के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की प्रतिमा का वजन 150 से 200 किलोग्राम है। ये भगवान राम की खड़ी मूर्ति है और इसका रंग नीला है। रामलला की इस प्रतिमा में उन्‍हें खड़े हुए धनुष-बाण लिए दिखाया गया है। इस प्रतिमा को देखकर आपको श्रीराम में भगवान विष्‍णु का अवतार भी दिखेगा और एक राजा के पुत्र की छवि भी नजर आएगी। गर्भगृह में रामलला कमल के फूल पर विराजमान होंगे। कमल के फूल के साथ उनकी लंबाई करीब 8 फीट होगी।

22 को प्राण प्रतिष्ठा, दूरदर्शन पर होगा सीधा प्रसारण
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का दूरदर्शन से सीधा प्रसारण होगा। देश के सभी मंदिरों में भी उस वक्त भक्तों का जमावड़ा होने की उम्मीद जताई जा रही है। रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को समर्पित छह विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किए। साथ ही विश्व के अलग-अलग देशों में प्रभु श्रीराम से जुड़े जो डाक टिकट पहले जारी हुए हैं, उनका भी एक एलबम जारी किया।

RELATED POSTS

View all

view all