Live Khabar 24x7

Ram Navami 2024 : रामनवमी महापर्व आज, देशभर में हर्ष का माहौल, PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई, राम मंदिर का किया जिक्र

April 17, 2024 | by Nitesh Sharma

ram navami

 

रायपुर। Ram Navami 2024 : पूरे देशभर में आज रामनवमी का महापर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा हैं। इस पावन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि, ”यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है।”

Read More : Facebook, Instagram यूजर्स का चकराया माथा, अकाउंट्स खुद हुए लॉगआउट, देर रात ठीक हुई सर्विस

उन्होंने आगे कहा, ”प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं, अंतर्मन में समाहित हैं। भव्य राम मंदिर की प्रथम रामनवमी का यह अवसर उन असंख्य राम भक्तों और संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का भी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।”

प्रधानमंत्री ने कहा, ”मुझे पूर्ण विश्वास है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे। उनका आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रभु श्रीराम के चरणों में कोटि-कोटि नमन और वंदन!”

RELATED POSTS

View all

view all