Rave party Busted : पुलिस ने मारी रेव पार्टी पर रेड, ड्रग्स और शराब बड़ी संख्या में जब्त, 100 से अधिक लड़के और लडकियां हिरासत में

Spread the love

 

मुंबई। Rave party Busted : महाराष्ट्र राज्य के थाणे क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। रेव पार्टी पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की है। जिसमें 100 से ज्यादा लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने शनिवार-रविवार की रात तकरीबन 2 बजे ये छापेमारी की जिसमें बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। ठाणे पुलिस के मुताबिक, ये रेव पार्टी मुंबई से सटे ठाणे के घोड़बंदर रोड पर वडवली बीच के पास आयोजित की गई थी।

पुलिस ने बताया कि हमें देर रात रेव पार्टी की सूचना मिली थी। इसके बाद छापेमारी की गई। इस दौरान हिरासत में लिए गए ज्यादातर युवक-युवतियां नशे की हालत में डांस करते हुए मिले थे। इनका मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है। पार्टी एक निजी प्लॉट में चल रही थी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *