Live Khabar 24x7

Ravi Kishan In CG : भाजपा सांसद रवि किशन का कांग्रेस पर हमला, कहा – BJP की सरकार बनते ही चलेगा भ्रष्टाचारी-घोटालेबाजों के खिलाफ बुलडोजर

November 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Ravi Kishan In CG : भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और सांसद रवि किशन आज यानी बुधवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर दौरे पर है। आज वे बिलासपुर के बिल्हा और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार करेंगे। इसके बाद रोड शो कर रविकिशन भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इससे पहले उन्होंने मीडिया से चर्चा की जिसमें रवि किशन ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

रवि किशन ने कहा, कि यहां मैंने फिल्मों की शूटिंग की है। मैं मानता हूं कि छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया होते हैं। वहां की सरकार ने इसे लूटा है , 15 साल में जो विकास हुआ उसका एक प्रतिशत भी नहीं हुआ। PM आवास नहीं मिला, हम 8 लाख आवास तुरंत देंगे। यहां के CM (भूपेश बघेल) को PM के नाम से चिढ़ है।

भाजपा सांसद रवि किशन ने मोदी की गारंटी का उल्लेख किया और कहा कि 5 साल में इन्होंने (कांग्रेस सरकार) छत्तीसगढ़ को लूट कर बर्बाद कर दिया है। पीसी के दौरान रवि किशन ने भाजपा के चुनाव प्रचार का वीडियो दिखाया और कहा कि मुंबई वाले कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर फिल्म और सीरीज बनाने की तैयारी में है। जनता में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की लेकर आक्रोश है।

बाबा का बुलडोजर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते भ्रष्टाचारी घोटाले बाजों के खिलाफ चलेगा। ईडी आईटी के दुरुपयोग पर रवि किशन ने कहा कि इसके काम का अपना तरीका है, वो सिस्टम से काम करती है। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई तो होगी ही।

 

RELATED POSTS

View all

view all