PAYTM पर RBI का एक्शन, इस दिन से बंद हो जाएगी सर्विस, नया कस्टमर जोड़ने पर पाबंदी
January 31, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। PAYTM को भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से तगड़ा झटका लगा है। RBI ने 29 फरवरी से मौजूदा ग्राहकों के भी अकाउंट ऐड करने पर रोक लगा दी जाएगी। वहीं 29 फरवरी से पेटीएम की सर्विसेस बंद हो जाएगी।
आरबीआई ने यह भी कहा है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के जो मौजूदा ग्राहक हैं वह अपने अभी के अमाउंट का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहें वह पैसा सेविंग्स अकाउंट, करंट अकाउंट, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट, फास्टैग, नेशनल या फि कॉमन मोबिलिटी कार्ड में हो, उसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पर तारीख की कोई पाबंदी नहीं है। आपके खाते में अभी जितना पैसा है उसे आप आगे अपनी इच्छानुसार किसी भी तिथि तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
नियमों का नहीं किया पालन
RBI की यह कार्रवाई पेटीएम द्वारा नियमों का पालन नहीं करने पर की है। आरबीआई ने बताया है कि 1 मार्च से नए डिपॉजिट, टॉपअप पर भी रोक लगी है। वॉलेट, FASTags, मोबिलिटी कार्ड टॉपअप पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा बाकी ग्राहकों के पैसे निकालने पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।
कार्रवई के संबंध में कहा गया है कि एक ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटर्स के द्वारा सत्पापित रिपोर्ट के बाद पेटीएम की बैंकिंग सर्विस में गैर अनुपालन और मैटेरियल सुपरवाइजरी चिंताएं उजागर हुई हैं। पेटीएम ने कहा आरबीआई ने साफ कहा है कि 29 फरवरी के बाद कोई ग्राहक पेटीएम के खाते में पैसा नहीं जमा कराए। किसी भी तरह से पेटीएम में पैसा जमा करना मान्य नहीं होगा।
RELATED POSTS
View all