Republic Day 2024 : आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आएंगे भारत, गणतंत्र दिवस परेड में होंगे शामिल
January 25, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Republic Day 2024 : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज भारत आएंगे। वे 2 दिन के आधिकारिक राजकीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। बता दे कि इमैनुएल मैक्रों भारतीय गणतंत्र दिवस की परेड के मुख्य अतिथि हैं। ऐसे में राष्ट्रपति मैक्रों पेरिस का आज का दिन बेहद खास होने वाला है।
बता दे कि कि फ्रांसीसी सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी भारतीय सैनिकों और विमान चालकों के साथ गणतंत्र दिवस परेड और फ्लाईपास्ट में भाग लेगी। इसके बाद PM नरेंद्र मोदी उन्हें रिसीव करेंगे। यहां से दोनों नेता साथ में जंतर-मंतर और जयपुर के हवा महल जैसे कुछ पर्यटक स्थलों पर जाएंगे।
Read More : Republic Day 2024 : राज्य शासन ने जारी की जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची, CM विष्णुदेव साय यहां फहराएंगे तिरंगा
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जयपुर में ही दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मोदी-मैक्रों जयपुर में एक रोड शो भी करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपित मैक्रों, हवा महल में यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन भी करेंगे।
मैक्रों रात में दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यहां 26 जनवरी को फ्रांसीसी राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में मैक्रों के सम्मान में एक रिसेप्शन और स्टेट डिनर होस्ट करेंगी। मैक्रों फ्रांस के छठे ऐसे राष्ट्रपति होंगे, जो भारत में गणतंत्र दिवस परेड के चीफ गेस्ट बनेंगे।
RELATED POSTS
View all