Live Khabar 24x7

पुलिस विभाग में फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट…

November 6, 2024 | by Nitesh Sharma

Police Transfer
Police Transfer
Police Transfer

बिलासपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रजनेश सिंह ने कोटा और मस्तूरी थाना क्षेत्रों के प्रभारी अधिकारियों को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। एसपी द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, कोटा थाना प्रभारी उमेश साहू और मस्तूरी थाना प्रभारी अवनीश पासवान को पुलिस लाइन में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।

लगातार मिल रही शिकायतों और थाना क्षेत्र में प्रभावी काम न कर पाने के कारण एसपी रजनेश सिंह ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने इस बदलाव के तहत प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा को कोटा थाने की जिम्मेदारी सौंपी है.

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all