Live Khabar 24x7

Rituraj Singh Passed Away : ‘अनुपमा’ फेम एक्टर ऋतुराज सिंह का हुआ निधन, 59 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, इंडस्ट्री में पसरा मातम

February 20, 2024 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Rituraj Singh Passed Away : टीवी शो ‘अनुपमा’ फेम एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। बीती रात कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

बता दे कि 59 साल के ऋतुराज सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। एक्टर रिकवर भी हो गए थे, लेकिन अचानक आए कार्डिएक अरेस्ट ने उनकी जिंदगी छीन ली।

Read More : Charlie Munger Passed Away : Berkshire Hathaway के VC चार्ली मुंगेर का निधन, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, Warren Buffet ने कही ये बात

 

जानकारी के अनुसार, ऋतुराज सिंह पेनक्रियाज की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके इलाज के लिए कुछ समय पहले वो हो हॉस्पिटल में भर्ती भी हुए थे। हालांकि, एक्टर डिस्चार्ज होकर घर वापस लौट आए थे, इसके बाद 19 फरवरी की रात ऋतुराज सिंह को कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनका निधन हो गया।

ऋतुराज सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में पूरी की थी। साल 1993 में मुंबई चले आए और अभिनय को बतौर करियर के रूप में चुना। ऋतुराज अब तक कई हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके थे, जिनमे एक खेल राजनीति, बद्रीनाथ की दुल्हनिया आदि फिल्में शामिल थीं। ऋतुराज सिंह ने 12 वर्षों तक बैरी जॉन के थिएटर एक्शन ग्रुप (TAG) के साथ दिल्ली में थिएटर में काम किया था और जी टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय हिंदी टीवी गेम शो, तोल मोल के बोल में अभिनय किया है।

RELATED POSTS

View all

view all