सूरजपुर में सचिन पायलट ने की जनसभा, कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के पक्ष में की वोट की अपील
May 1, 2024 | by Nitesh Sharma
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज सरगुजा पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के पक्ष में प्रचार किया। साथ ही जनता से वोट करने की अपील भी की। सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत पचीरा व भटगांव विधानसभा के भैयाथान पहुंचे। जहां उन्होंने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा की दो चरण के चुनाव में पूरे देश मे कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का बढ़त है और अब जनता बदलाव चाहती है।
इस लिए कुछ दिनों से भाजपा 400 का नारा बंद कर दी है भाजपा तो अब राशन देना भी बंद कर रही है। उन्होंने कांग्रेस के लिए आशिर्वाद मांगा। वहीं मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता अब जान गई। भाजपा ने 10 साल के कार्यकाल में बस झूठे वादा किए हैं। हमारे उम्मीदवार भाजपा के उम्मीदवारों से कहीं अच्छे हैं।
Read More : Mahtari Vandan Yojana : प्रदेश 70 लाख महिलाओं का इंतजार ख़त्म, तीसरी किस्त हुई जारी
छत्तीसगढ़ में जो दो चरण में चुनाव हुए, उसमें चार सीट के चुनाव में हम बहुत आगे हैं। सरगुजा लोकसभा सीट से पार्टी ने एक युवा पढ़ी लिखी को उम्मीदवार बनाया सरगुजा लोकसभा से हम अच्छे वोटो से चुनाव जीत रहे हैं। वही भाजपा पर कहा की एक और जहां भाजपा 400 का नारा दे रहा है। दूसरी ओर अन्य दल से आए लोगो को चुनाव लड़ा रही है। पर जनता सब जानती है और जनता तय करेगी कौन अच्छे उम्मीदवार है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरबा लोकसभा के कटघोरा में कहा था कि दो चरण की चुनाव में ही मोदी जी ने सेंचुरी मार दिया है। इस बयान पर पलटवार करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि उनको कैसे पता कि सेंचुरी मार दिया है। बड़ी-बड़ी बातें करने से अच्छा प्रचार करें। जनता, किसान, नौजवान सभी इस सरकार से उब चुकी हैं और सभी बदलाव चाहते हैं।
RELATED POSTS
View all