Live Khabar 24x7

Sachin Tendulkar CG Visit : छत्तीसगढ़ पहुंचे सचिन तेंदुलकर, पुलिस ने चेकपोस्ट पर रोककर की पूछताछ, जानें फिर क्या हुआ ?

October 25, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Sachin Tendulkar CG Visit : क्रिकेट के भगवान मानें जानें वाले सचिन तेंदुलकर छत्तीसगढ़ पहुंचे। यहां उन्हें पुलिस ने चेकपोस्ट पर रोककर पूछताछ भी की। सोशल मीडिया में उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है। दरअसल सचिन तेंदुलकर निजी वाहन से कान्हा किसली जा रहे थे। राज्य में आचार संहिता लागू होने के कारण खैरागढ़ पुलिस ने सचिन तेंदुलकर की गाड़ी रोका, और पूछताछ भी की।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बताया गया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे उनकी गाड़ी मोहगांव चेकपोस्ट पर रोकी गई। इसके बाद साल्हेवारा और आखिरी में खादी चेकपोस्ट पर पूछताछ के लिए रोकी गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आचार संहिता के अधीन लागू निर्देशों पर अमल किया। साथ ही अपने चहेते क्रिकेटर को अपने बीच पाकर खुशी भी जताई। सचिन तेंदुलकर ने भी ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को सहयोग किया। उनके साथ सेल्फ़ी भी ली।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कान्हा उद्यान पहुंचे तेंदुलकर
बता दें कि सचिन तेंदुलकर मंगलवार शाम रायपुर एयरपोर्ट पर प्लेन से उतरने के बाद सड़क मार्ग से होते हुए कान्हा उद्यान पहुंचे। रायपुर से बालाघाट मार्ग पर छत्तीसगढ़ के गंडई में सचिन एक होटल में भी रुके, जहां प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाईं। उनके कान्हा पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक मौजूद थे। कान्हा के मुक्की रेंज में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

RELATED POSTS

View all

view all