Live Khabar 24x7

Sad News : पूर्व मंत्री और वरिष्ठ BJP नेता सरताज सिंह का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

October 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

भोपाल। Sad News : पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश सराकर में मंत्री रहे सरताज सिंह का आज सुबह 85 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भोपाल में अंतिम सांस ली है। सरताज सिंह 5 बार सांसद और दो विधायक बार विधायक रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिन की सरकार में वे केन्द्रीय मंत्री भी रहे थे।\

Read More : Sad News : इस दिग्गज क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, पत्नी में ट्वीट कर दी जानकारी, कुछ दिन पहले उड़ी थी मौत की अफवाह

 

पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे सरताज सिंह को लोग बाबू जी के नाम से पहचाने जाते थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में उनकी परंपरागत सीट सिवनी मालवा से टिकट न मिलने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर नर्मदापुरम सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन अपने शिष्य और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा से उन्हें हार मिली थी। बाद में उन्होंने फिर कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।

RELATED POSTS

View all

view all