Live Khabar 24x7

Sad News : नदी में डूबी दो बहनें, हुई मौत, 4 घंटे बाद निकाले जा सके शव

July 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

बदायूं। Sad News : यूपी के बदायूं जिले में आज सुबह भैंसोर नदी में दो बहनें डूब गईं, जिससे दोनों की मौत हो गई। गोताखोरों ने दोनों के शव नदी से निकाले। घटना से मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ हैं। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मुस्कारा का हैं।

जानकारी अनुसार ग्राम मुस्कारा निवासी जय सिंह की पुत्री सत्यवती (12) शनिवार सुबह करीब नौ बजे अपनी चचेरी बहन शोभा उर्फ नन्ही (10) पुत्री ज्ञान सिंह के साथ भैंसोर नदी के नजदीक भैंस चराने ले गईं थीं। इस समय भैंसोर नदी में बाढ़ का पानी आया हुआ है। इससे नदी में उफान है।

बताया गया कि दोनों लड़कियां अपनी-अपनी भैंसों पर बैठकर नदी पार करने की कोशिश कर रही थीं। बीच नदी में पहुंचते ही उनकी भैंसें पानी में उतरा कर पलट गईं, जिससे दोनों बहनें नदी में डूब गईं। उस दौरान नदी किनारे एक युवक खड़ा था। उसने दोनों को डूबता देखकर शोर मचा दिया। गांव के कुछ लोग आ गए। दोनों बहनों को उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गए, लेकिन दोनों बहनों को नहीं खोज पाए।

RELATED POSTS

View all

view all