Live Khabar 24x7

SAFF Championship 2023 : एक बार फिर भारत से पीटा पाकिस्तान, फुटबाल टीम ने 4-0 से दी शिकस्त, मेसी-रोनाल्डो के क्लब में शामिल हुए सुनील छेत्री

June 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। SAFF Championship 2023 : टीम इंडिया के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान को मात दे दी हैं। बेंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में छेत्री ने बेहतरीन हैट्रिक लगाई. इस शानदार प्रदर्शन के चलते भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से बुरी तरह रौंद दिया है।

बता दें कि, सैफ कप 2023 में भारत और पाकिस्तान में मुकाबला चल रहा था। मैच का आयोजन बेंगलुरु के श्री कांतीर्वा स्टेडियम में हुआ था। पूरे देश की निगाहें इस मुकाबले पर थी और भारत ने इस मैच में न केवल शानदार जीत दर्ज की, बल्कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पूरे मुकाबले में एक भी गोल नहीं करने दिया। भारतीय टीम की जीत के सबसे बड़े नायक रहे सुनील छेत्री, जिन्होंने गोल की हैट्रिक लगाई और टीम इंडिया ने 4-0 से मैच अपने नाम कर लिया है। तीन में से दो गोल छेत्री ने पेनल्टी के जरिए दागे।

पाकिस्तान के खिलाफ 3 गोल दागने के साथ ही सुनील छेत्री, स्टार फुटबॉलर मेसी-रोनाल्डो के क्लब में शामिल हो गए हैं। छेत्री अंतर्राष्ट्रीय मैच में 90 से अधिक गोल दागने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। अब तक यह कारनामा केवल 4 ही खिलाड़ी कर पाए हैं। मेसी और रोनाल्डो के अलावा तीसरे प्लेयर UAE के अली दाई हैं। सैप चैंपियनशिप 2023 के शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने इंटरकोंटिनेंटल कप में हिस्सा लिया था और छेत्री का प्रदर्शन वहां भी बेहतरीन था।

RELATED POSTS

View all

view all