सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…
November 15, 2023 | by livekhabar24x7.com
सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार, 14 नवंबर की देर रात 10.30 बजे मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया.
सहारा समूह ने एक बयान जारी कर बताया कि वे हाइपर टेंशन और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों से लड़ रहे थे और कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ.
बयान में कहा गया है कि 12 नवंबर को स्वास्थ्य ख़राब होने के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.
बुधवार को उनका शव लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहाँ उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी.
RELATED POSTS
View all