Sakshi Murder Case : Ex की एंट्री बनी साक्षी की मौत की वजह? आरोपी साहिल ने खोल दी कड़वी मोहब्बत की पोल
May 31, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Sakshi Murder Case : देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में रविवार को दरिंदगी की सारी हदें पार हो गई। साक्षी हत्या मामलें ने सभी के मन में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। वहीं केजरीवाल सरकार सुरक्षा को LG की जिम्मेदारी बता रहे हैं। केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अगर CCTV का वीडियो सामने नहीं आता तो केस को सुलझाना आसान नहीं होता।
हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी साहिल को दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पुलिस ने बताया है कि आरोपी साहिल को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि हत्या से 15 दिन पहले उसने लोकल मार्केट से चाकू खरीदा।
चाकू खरीदने वाली जगह का पता साहिल ने पुलिस को नहीं बताया। अचानक ब्रेकअप की वजह से वह गुस्से से भर गया था, जिस वजह से उसने इंतकाम लेने की प्लानिंग की और फिर प्लान के मुताबिक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
साक्षी की ह्त्या करने के बाद सही ने सबसे पहला अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। इस बीच साहिल की बुआ ने बुलंदशहर से फोन कर साहिल के पहुंचने की जानकारी उसके पिता को दी। इस कॉल से ही पुलिस को साहिल की लोकेशन मिली।
पूरे मामलें में लव ट्रायंगल एक अहम हिस्सा निभाता है। जानकारी अनुसार, मृतक नाबालिग पहले प्रवीण नाम के साथ रिलेशनशिप में थी। बाद में वह साहिल के साथ रिलेशनशिप में आई। लेकिन इस बीच वह फिर से प्रवीण से बात करने लग गई। जिससे साहिल को बहुत ग़ुस्सा आ गया। उसने साक्षी को प्रवीण से बातचीत करने के लिए रोका। लड़की बात मानने की बजाए साहिल को पुलिस में शिकायत करने की धमकी दे दी।
Read More : Big Breaking : CM भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना के राशि का किया अंतरण, 1 लाख 5 हजार 395 युवाओं को मिला लाभ
वहीं दूसरी ओर साहिल की इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उसने खुद को शराब प्रेमी बताते हुए डार्क लाइफ लव यू जैसी बात लिखी है। इसमें एक वीडियो भी है जिसमें वो कह रहा है कि दुनिया चैन से नहीं जीने देगी आतंक फैलाना जरूरी है। पीड़ित लड़की के परिजन ने आरोपी साहिल को फांसी की सजा देने की मांग की है।
बता दें कि रविवार को दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की पर पहले तो चाकू से 16 वार किए और फिर सिर पर पत्थर पटककर उसकी जान ले ली थी। यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। फिलहाल ये सिरफिरा कानून के शिकंजे में है।
RELATED POSTS
View all