Salman Khan Death Threats : सलमान खान को एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी, अज्ञात शख्स ने पुलिस कंट्रोल में फ़ोन कर दिया अल्टीमेटम, जानिए क्या है पूरा मामला…
April 11, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Salman Khan Death Threats : सलमान खान की मुश्किलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिल रहा हैं। क्योकि बॉलीवुड के भाईजान को जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात शख्स ने पुलिस कंट्रोल में फ़ोन कर कहा कि वो सलमान खान को 30 अप्रैल को मारेगा। कुछ दिनों पहले ही सलमान को गोल्डी बराड़ की तरफ से एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई थी।
Salman Khan Death Threats : जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी और जांच में मेल का कनेक्शन यूके से निकला था। वहीं अब एक बार फिर अभिनेता को कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई है। कॉलर ने इस बार अटैक की तारीख भी बताई है। इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है।
Salman Khan Death Threats : कॉलर ने बताई तारीख
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 9 बजे मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक फोन आया था। इस दौरान कॉलर ने कहा कि वो सलमान खान को 30 तारीख को मारेगा। कॉलर ने अपने आप को रॉकी भाई बताया और कहा कि वह जोधपुर का गौरक्षक है। हालांकि पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
RELATED POSTS
View all