Sam Pitroda re-appointed : सैम पित्रोदा की कांग्रेस में वापसी, फिर बनाया गया इंडियन ओवरसीज कांग्रेस चीफ
June 26, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान अपने विवादित बयानों से कांग्रेस को बैकफुट पर लाने वाले सैम पित्रोदा की फिर से पार्टी में वापसी हो गई है। दरअसल , कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए इसका ऐलान कर दिया है। सैम पित्रोदा को दोबारा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस चीफ बनाया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने की नियुक्ति

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पित्रोदा की फिर से नियुक्ति की। पित्रोदा ने लोकसभा चुनाव के दौरान आठ मई को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी उस टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं।
पित्रोदा ने मई में एक इंटरव्यू में कहा था कि पूर्वोत्तर भारत में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, उत्तर भारत में लोग शायद गोरे जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। हालांकि, उन्होंने आगे कहा था कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. हम सभी भाई-बहन हैं। लेकिन चुनाव के बीच कांग्रेस नेता की रंगभेदी टिप्पणी को लेकर काफी हंगामा हुआ था। जिससे कांग्रेस बैकफुट पर आ गई थी और डैमेज कंट्रोल करते हुए पित्रोदा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।
RELATED POSTS
View all