Live Khabar 24x7

संजीव खन्ना होंगे देश के नए चीफ जस्टिस, इस दिन लेंगे शपथ

October 25, 2024 | by Nitesh Sharma

chief justice

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। संजीव खन्ना देश के 51वें चीफ जस्टिस होंगे। वे 11 नवंबर को शपथ लेंगे। बता दे कि वर्तमान चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ 10 नवंबर को पद मुक्त हो जाएंगे। जस्टिस चंद्रचूड़ ने 8 नवंबर, 2022 को ग्रहण किया था। जस्टिस खन्ना का चीफ जस्टिस के रूप में कार्यकाल 6 महीने से अधिक होगा और 13 मई, 2025 को पदमुक्त हो जाएंगे।

कौन हैं जस्टिस संजीव खन्ना?

जस्टिस संजीव खन्ना ने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराकर अपना कानूनी करियर शुरू किया था, पहले दिल्ली हाईकोर्ट जाने से पहले वह तीस हजारी स्थित जिला अदालतों में प्रैक्टिस करते थे। जस्टिस संजीव खन्ना ने 2005 में दिल्ली हाईकोर्ट के एडिशनल जज के रूप में पदोन्नत होकर 2006 में स्थायी न्यायाधीश बने, बाद में उन्होंने संवैधानिक कानून, मध्यस्थता, कंपनी लॉ, कमर्शियल लॉ और आपराधिक कानून के कई क्षेत्रों में प्रैक्टिस की।

RELATED POSTS

View all

view all