Satya Prem Ki Katha Trailer : शादी की उलझनों में फसेंगी सत्या और कथा की प्रेम कहानी, फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी
June 5, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Satya Prem Ki Katha Trailer : शादी के बाद कियारा की पहली फिल्म सत्य प्रेम की कथा का आज टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा की जोड़ी दिखने वाली है। बेसब्री से लोग इस फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे थे। फिल्म की कहानी दो शादी शुदा लोगों की है, जिसमें कभी रोमांस है तो कभी उलझने।
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी भूल भुलैया में काफी पसंद की गई। लोगों ने भी दोनों को खूब सराहा है। वहीं, अब एक बार फिर दोनों सत्यप्रेम की कथा में रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं।
शादी के उलझन में फसेंगे कपल
रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में कार्तिक आर्यन सत्यप्रेम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं कथा के रोल में कियारा आडवाणी होने वाली है। बॉलीवुड में फ़िल्में अक्सर लव स्टोरी बेस्ड होती है, जिनका क्लाइमैक्स हैपी ही होता है। मगर इस फिल्म में शादी के बाद कपल्स के बीच आने वाली परेशानियों को दिखाने की कोशिश की गई है।
कार्तिक आर्यन फिल्म में एक सीधे-साधे गुजराती लड़के का रोल प्ले करेंगे। जो शादी के करने के लिए उतावला है। वहीं, कियारा एक मॉडर्न गुजराती लड़की के रोल में हैं, जो पहले से एक रिलेशनशिप है, लेकिन कार्तिक को भी उससे प्यार हो जाता है।
RELATED POSTS
View all