सिवनी। Sawan Special 2023 : सावन के पवित्र महीने में मंदिरो में भक्तों का सैलाब उमड़ जाता है। इस सावन भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है। लोग अलग अलग तरीकों से शिव जी (Shiv Ji) को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना कर रहे है। एक ऐसा ही भोलेनाथ का भक्त है, जिसने भोलेनाथ की कलाकृति ने शिव भक्तों को अपनी ओर आकर्षित किया।
स्थानीय कलाकार ऋषभ कश्यप ने प्रसिद्ध और प्राचीन मठ मंदिर में नारियल की छिलके से महादेव की सुंदर और अनूठी प्रतिमा का निर्माण किया है। सिवनी जिला मुख्यालय में रहने वाले ऋषभ कश्यप ने पिछले साल पेड़ की जड़ों से महादेव की कलाकृति बनाई थी। नारियल के छिलके से तैयार आकृति जिलेवासियों को अलग ही तरह से आकर्षित कर रही है भक्तों को।
Read More : Sawan Special 2023 : भक्कुरा के भूतेश्वरनाथ के चमत्कार सामने विज्ञान भी फेल, हर साल बढ़ती है शिवलिंग की लंबाई, विदेशों से पहुंच रहे श्रद्धालु
Sawan Special 2023 : ऋषभ कश्यप हर साल सावन माह में महादेव की अलग-अलग प्रकार की नई-नई आकृति बनाते हैं। अलग-अलग तरह से हर बार अलग- अलग चीजों से भोलेनाथ की छिव को रूप दिया जाता है। उनकी इस अद्भुत कलाकारी को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस प्रकार की कलाकृतियां बनाने में ऋषभ को महारत हासिल हैं लेकिन वह अपनी कला का प्रदर्शन कुछ विशेष आयोजन में ही करते हैं।