Live Khabar 24x7

School Bus Accident : स्कूल बस हुई दुर्घटना का शिकार, बच्चों को लगी चोट

September 23, 2023 | by livekhabar24x7.com

जशपुर। School Bus Accident : बिलासपुर में हुए स्कूल वैन हादसे के बाद जशपुर में स्कूली बच्चों से भरी बस गड्ढे में गिर गई। हालांकि इस हादसे में किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई हैं। लेकिन कुछ बच्चों को चोट लगने की खबर है। घटना कांसाबेल थाने के हथगड़ा की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिस स्कूल में छुट्टी के बाद बस पर सवार होकर बच्चे जा रहे थे, इसी दौरान गाड़ी गड्ढे में गिर गयी। हादसा इतना जोरदार था कि कई स्कूली बच्चे खिड़की टूटकर बाहर गिर पड़े। हालांकि जमीन गिली होने की वजह से बच्चों को ज्यादा चोटें नहीं आयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ही बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला।

RELATED POSTS

View all

view all