25 जून तक बढ़ी स्कूल की छुट्टियां, आदेश जारी, इस वजह से लिया गया फैसला…
June 17, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने 18 जून से शुरू हो रहे स्कूलों की छुट्टी एक हफ़्ते के लिए बढ़ा दी है. इसी के साथ अब छत्तीसगढ़ के स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे. शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है. ऐसे में अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे और 26 जून से खुलेंगे. शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीटवेव के कारण विभाग ने फैसला लिया गया है.

RELATED POSTS
View all