Live Khabar 24x7

Schools Closed : कल इन शहरों में स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी, इस वजह से लिया गया फैसला

July 13, 2023 | by livekhabar24x7.com

नोएडा। Schools Closed : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद नोएडा में भी स्कूल बंद रखने का आदेश दे दिया गया है। जिला अधिकारी ने विद्यालयों में छुट्टी का आदेश जारी किया है। कल यानी शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। तटीय क्षेत्रो में पानी घुसने की वजह से विद्यालयों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

बता दे कि दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से बहुत ऊपर है। बृहस्पतिवार को युमना का जल स्तर 208.6 मीटर तक पहुंच गया है। यमुना के किनारे बसे निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हैं। NDRF की टीमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। निरंतर बिगड़ती स्थितियों के बाद दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को रविवार तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके बाद नोएडा प्रशासन ने भी बच्चों और स्कूल कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में कल की छुट्टी की घोषणा की है।

RELATED POSTS

View all

view all