Live Khabar 24x7

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की स्कूटी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

April 27, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

Bemetara Accident

बालोद। कल (शुक्रवार) प्रदेश के 3 लोकसभा सीट (महासमुन्द, कांकेर और राजनांदगांव) में वोट डाले गए। जिसके बाद मतदान दलों ने देर रात तक स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन जमा किए। वहीं मतदान सामग्री जमा कर तड़के सुबह 4 बजे के करीब अपने घर के लिए निकले शिक्षक की स्कूटी को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी, जिससे मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया।

Read More : Accident : कैप्सूल वाहन ने पीछे से मारुती वैन को मारी टक्कर, हादसे में बेटे की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बालोद थाना क्षेत्र के दल्लीराजहरा चौक की है। मृतक शिक्षक का नाम खेलन सिंह पटेल बताया गया। जो माध्यमिक शाला तरौद में पदस्थ थे। मृतक टीचर की मतदान केंद्र क्रमांक 38 दिव्यांग मतदान केंद्र में ड्यूटी लगी थी। बालोद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all