Live Khabar 24x7

सड़क पर हादसा देख उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रुकवाया काफिला, घायल व्यक्ति को गाड़ी में बैठाकर पहुंचाया अस्पताल

September 11, 2024 | by Nitesh Sharma

1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर : जिला कबीरधाम के ग्राम रानी सागर के पास आज एक दुःखद सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो बाइक सवार आपस में टकरा गए और सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने काफिले के साथ वहां से गुजर रहे थे, घायलों को देखते ही उपमुख्यमंत्री ने अपने काफिले को तुरंत रुकवाया और मानवीयता का परिचय देते हुए घायलों को अपने काफिले की गाड़ी में बैठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया और अस्पताल में बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने स्वयं घटना स्थल पर रुककर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से घायलों के इलाज की हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED POSTS

View all

view all