Live Khabar 24x7

Sehore Borewell Accident : 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी मासूम बच्ची, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन, CM ले रहे पल-पल का अपडेट 

June 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

Sehore Borewell Accident : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के एक गांव में कल ढाई साल की एक बच्ची 300 फुट गहरे बोरवेल में गिर गई। प्रशासन बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटा है। बता दें कि बच्ची का रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 20 घंटे से चल रहा है लेकिन अभी तक उसे बचाया नहीं जा सका है।

इस मामले में सीएम शिवराज लगातार अपडेट ले रहे है। इसके अलावा सीएम ने बच्ची के रेस्क्यू के लिए आर्मी को कॉल किया है। बच्ची बोरवेल में 100 फीट नीचे फंसी हुई है। 100 फीट के बाद नीचे पानी होने की भी आशंका जताई जा रही है जिससे बच्ची की जान और मुश्किल में पड़ गई है।

RELATED POSTS

View all

view all