Live Khabar 24x7

SEMICON India 2023 : PM मोदी ने किया ‘सेमीकॉन इंडिया’ का उद्घाटन, बोले- टेक कंपनियों को दी जाएगी 50 प्रतिशत वित्तीय सहायता

July 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

गांधीनगर। SEMICON India 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के गांधीनगर में सेमीकॉन इंडिया 2023 का उद्घाटन किया। बता दे कि इस कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर्स से जुड़ी तकनीक को प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान पीएम ने ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए टेक कंपनियों को 50 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जैसे सॉफ्टवेयर को अपडेट करना जरूरी है, वैसे ही यह कार्यक्रम भी है. सेमीकॉन इंडिया के जरिए इंटस्ट्री, एक्सपर्ट्स और नीति निर्माताओं के साथ संबंध अपडेट होते रहते हैं. मेरा ये भी मानना है कि संबंधों में तालमेल के लिए ये जरूरी है। ”हम सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत प्रोत्साहन की पेशकश कर रहे थे। अब इसे बढ़ा दिया गया है, और अब प्रौद्योगिकी फर्मों को भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए 50 प्रतिशत वित्तीय सहायता मिलेगी।”

RELATED POSTS

View all

view all