Live Khabar 24x7

Sengol Documentary : ‘सेंगोल’ पर अमित शाह ने शेयर की डॉक्यूमेंट्री, नए संसद भवन में होगी स्थापना, जानिए इसके क्या है मायने

May 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Sengol Documentary : नए संसद भवन में ‘सेंगोल’ की स्थापना की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी नए संसद भवन में सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक चिह्न सेंगोल भी स्थापित करेंगे। सेंगोल शब्द सत्ता का प्रतीक है। ऐसे में सत्ता में इस शब्द का अर्थ जानना, इसके मायने समझना और इसके ऐतिहासिक महत्व को समझना बेहद जरूरी है। सेंगोल के महत्व को लेकर अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक डॉक्यूमेंट्री शेयर की है। जिसे सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद किया हैं।

Read More : PM Modi करेंगे 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन, सेंगोल की होगी स्थापना

 

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर डॉक्यूमेंट्री को शेयर करते हुए लिखा है कि यह फिल्म पवित्र ‘सेंगोल’ के ऐतिहासिक महत्त्व को दर्शाती है और बताती है कि कैसे यह अंग्रेजों से भारत को सत्ता हस्तांतरण के क्षण का प्रतीक बना।

अमित शाह ने नए संसद भवन को लेकर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेंगोल का जिक्र किया और कहा कि इस दौरान अमित शाह ने इस प्रतीक चिन्ह के ऐतिहासिक महत्व का ज़िक्र किया और बताया कि इसे किस तरह नजरअंदाज़ किया गया।

सेंगोल के बारे में जानिए

  • सेंगोल शब्द को संस्कृत के संकु से लिया गया हैं।
  • संकु का अर्थ शंख होता है।
  • सेंगोल शब्द का अर्थ संपदा से सम्पन्न है।
  • बाद में यह सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक चिह्न बन गया।
  • सेंगोल आजादी का प्रतीक भी है।
  • सेंगोल पर सबसे ऊपर भगवान शिव की सवारी नंदी हैं।
  • बगल में कुछ कलाकृतियां भी बनी हैं।
  • सेंगोल चांदी का बना है और इसके ऊपर सोने की परत लगी हई है।

RELATED POSTS

View all

view all