BJP के वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन को पड़ा दिल का दौरा, मुंबई के लीलावती अस्पताल में किया गया भर्ती
September 26, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। BJP भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन को आज दिल का दौरा पड़ा है। जिसके चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) के डॉक्टर जलील पारकर ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से शाहनवाज हुसैन को भर्ती कराया गया है।
उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। हुसैन अभी आईसीयू (ICU) में एडमिट है। हुसैन को इससे पहले अगस्त में स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।
BJP leader Shahnawaz Hussain suffered cardiac arrest and was admitted to Lilavati Hospital in Mumbai, earlier this evening.
(file picture) pic.twitter.com/ZoJGezSIDw
— ANI (@ANI) September 26, 2023
हुसैन बिहार में भाजपा के अहम नेताओं में से एक हैं। वह राज्य में एनडीए सरकार के दौरान बिहार के उद्योग मंत्री थे। वह अटल बिहार वाजपेयी के मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र के केंद्रीय मंत्रियों में से एक थे। भाजपा नेता ने वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान राज्य मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, राज्य मंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कोयला मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्री और कपड़ा मंत्री सहित कई विभाग संभाले।
RELATED POSTS
View all