BJP के कद्दावर विधायक पुन्नूलाल मोहले हुए घायल, सीने की पसली में आई चोट
October 2, 2024 | by Nitesh Sharma

मुंगेली। मुंगेली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भाजपा के कद्दावर विधायक पुन्नूलाल मोहले घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि बीजेपी सदस्यता अभियान के दौरान वे घायल हुए है। इसकी जानकारी पर कलेक्टर राहुलदेव और एसपी भोजराम पटेल हालचाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे है।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा का सदस्यता अभियान जोरो शोरो से शुरू है। पार्टी संगठन ने विधायक मोहले को 10 हजार सदस्य बनाने को टारगेट दिया है। वहीं अब तक 8 हजार सदस्य बन चुके है। आज जब वे ,,दाउपारा के राधा टाकीज के सामने पहुंचे तो वे गड्ढे में गिर गए। जिससे उनके साइन में हल्की चोट आई है। डॉक्टर ने बताया कि हाथ पैर और सीने की पसली में आई है हल्की चोट।
RELATED POSTS
View all