Live Khabar 24x7

वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे का निधन, CM विष्णुदेव साय ने जताया दुःख

October 4, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। सहारा समय समेत कई न्यूज़ चैनल में काम कर चुके नितिन चौबे का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे जी के निधन का समाचार बहुत दुःखद है।

मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। नितिन चौबे जनतंत्र टी.व्ही. के छत्तीसगढ़ प्रमुख थे।

RELATED POSTS

View all

view all