Live Khabar 24x7

India-Srilanka के बीच कई समझौतों पर मुहर, भारतीय मूल के तमिलों के लिए 75 करोड़ रुपये की परियोजनाओं घोषणा, UPI भी होगा लॉन्च

July 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। India-Srilanka : श्रीलंका राष्ट्रपति विक्रमसिंघे दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने मुलाकात की है। जिसमें दोनों ने समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया। मुलाकात में कई समझौतों पर हस्ताक्षत हुए हैं। जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर दोनों देशों के बीच Mou साइन किया गया है। वहीं 75 करोड़ का प्रोजेक्ट भी भारतीय मूल के तमिल लोगों के लिए घोषित किया गया है।

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने शुक्रवार को कहा को बतयाा कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई और हाल ही में बड़े संकट से निकले श्रीलंका की हालिया कठिनाइयों और चुनौतियों पर बातचीत की।

समुद्री, हवाई, ऊर्जा, बिजली पर की हुई चर्चा

India-Srilanka : विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि दोनों देशों के नेताओं ने आगामी सालों में द्विपक्षी संबंधों को और मजबूत करने के लिए अपनी विजन भी साझा किया है। जो गहरी और आर्थिक साझेदारी पर केंद्रित है। आगे कहा कि साझेदारी से संबंधित भविष्य की साझेदारी का दृष्टिकोण क्या है,

इसकी बारीकियों का सार एक व्यापक संयुक्त विजन दस्तावेज में दर्शाया गया है, नेताओं ने समुद्री हवाई साझेदारी, ऊर्जा साझेदारी, बिजली, व्यापार और आर्थिक साझेदारी, वित्तीय साझेदारी, डिजिटल साझेदारी और इसमें लोगों की भागीदारी पर बात की।

आगे बताया कि नेबरहुड फर्स्ट नीति के तहत, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतिपादित किया गया था, दोनों नेताओं ने दस्तावेजों की एक श्रृंखला (विजन डॉक्यूमेंट) को भी अंतिम रूप दिया, जो आर्थिक सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर करने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

पहला था नवीकरणीय ऊर्जा पर समझौता ज्ञापन, इस समझौता ज्ञापन का फोकस अनिवार्य रूप से दो पहलुओं पर है, एक नवीकरणीय ऊर्जा के पवन-सौर क्षेत्रों में विशिष्ट सहयोग से संबंधित है और भारत और श्रीलंका के बीच बिजली क्षेत्र में उच्च क्षमता इंटरग्रिड कनेक्टिविटी स्थापित करने पर भी है।

आपसी संबंध को मजबूत करने पर जोर

India-Srilanka : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, आज हमने हमारी आर्थिक साझेदारी के लिए एक दृष्टिपत्र (विजन डॉक्यूमेंट) अपनाया है। यह विजन है- दोनों देशों के लोगों के बीच समुद्री, वायु, ऊर्जा और लोगों के आपसी संबंध को मजबूती देने का। इसके साथ ही, पर्यटन, विद्युत, व्यापार, उच्च शिक्षा, और कौशल विकास में आपसी सहयोग को गति देने के साथ ही श्रीलंका के प्रति भारत की दीर्घावधि प्रतिबद्धता का।

India-Srilanka : पीएम मोदी ने कहा, हमारे संबंध हमारी सभ्यताओं की तरह ही प्राचीन भी है और व्यापक भी हैं। भारत की ‘पड़ोसी देश पहले’ नीति और ‘सागर’ विजन, दोनों में भी श्रीलंका का एक महत्वपूर्ण स्थान है। आज हमने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने कहा, हमारा मानना है, कि भारत और श्रीलंका के सुरक्षा हित और विकास एक दूसरे से जुड़ें हैं। इसलिए, यह आवश्यक है कि हम एक-दूसरे की सुरक्षा और संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए साथ मिलकर काम करें।

श्रीलंका की आर्थिक कठिनाइयों पर बोले पीएम

India-Srilanka : प्रधानमंत्री मोदी बोले पिछले वर्ष श्रीलंका में आई आर्थिक कठिनाइयों का जिक्र किया और कहा, पिछला एक वर्ष, श्रीलंका के लोगों के लिए चुनौतियों से भरा रहा है। एक निकटतम मित्र होने के नाते, हमेशा की तरह, हम इस संकट काल में भी श्रीलंका के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे।

विक्रमसिंघे दो दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचे। पिछले साल अभूतपूर्व आर्थिक संकट से प्रभावित होने के बाद से श्रीलंका के किसी वरिष्ठ नेता की यह पहली भारत यात्रा है।

मीडिया ने सवाल किया, क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के बीच द्विपक्षीय वार्ता के दौरान हिंद महासागर में चीनी हलचल का मुद्दा उठा तो इस पर विदेश सचिव ने कहा कि हम पड़ोसी हैं। हमारे बीच दीर्घकालिक और व्यापक संबंध हैं और उनकी चिंताओं के बारे में बात करना स्वाभाविक है।

RELATED POSTS

View all

view all