Shahrukh Khan की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानें वजह
May 22, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Shahrukh Khan की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि डिहाइड्रेशन और खांसी के चलते अभिनेता को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। वहीँ किंग खान को डॉक्टरों की ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया है। उन्हें अहमदाबाद के केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Read More : DON 3 : Ranveer Singh करेंगे Shahrukh Khan को Replace! जल्द होगी अनाउंसमेंट
दरअसल, बॉलीवुड स्टार आईपीएल 2024 क्वालिफायर 1 में अपनी टीम केकेआर को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद में थे। इस दौरान वह अहमदाबाद के आईटीसी नर्मदा होटल में रुके हुए थे। उनके फैंस के लिए राहत की बात है कि उनकी तबियत अब ठीक है।
बता दें कि शाहरुख खान की टीम केकेआर ने मंगलवार को आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। टीम ने क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को करारी शिकस्त दी थी। अपनी टीम की जीत से शाहरुख खान जश्न मनाते नजर आए थे। जीत के बाद शाहरुख खान अपनी टीम के खिलाड़ियों को बधाई देने ग्राउंड पर पहुंचे थे। इतना ही नहीं शाहरुख खान जश्न में इतने मगन थे कि लाइव के बीच में ही गलती से आगे थे। हालांकि बाद में जैसे ही उन्हें पता चला तो सबसे हाथ मिलाकर साइड हट गए।
RELATED POSTS
View all