Live Khabar 24x7

Shame : प्रभु राम पर फिल्म बनाने वालों ने ही तोड़ी मर्यादा, मंदिर में किया ऐसा काम की भड़के लोग, बोले – ये सब के लिए होटल में जाए

June 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Shame : पहले घटिया ग्राफिक्स फिर अब गंदे इरादे। बॉलीवुड वह ट्रेंड फॉलो करता है, जिसे लोग और यूथ पसंद करते है। जैसे पहले के समय में जवानों पर फिल्म, कुछ समय सिर्फ पुलिस वाली और अब पॉजिटिव में ब्रम्हास्त्र की तरह हिन्दू धर्मो पर फिल्म या नेगेटिव में केरल स्टोरी की जैसी फिल्म। हम सभी अब समझ चुके है कि पर्दे पर नजर आ रहा दृश्य वास्तविकता से परे है।

अब एक और फिल्म के डायरेक्टर का असली चेहरा सामने आ गया है। जो कही भी जाए खुदको बड़ा सेलिब्रिटी दिखाना छोड़ते नहीं है। आने वाले दिनों में आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में प्रमोशन के लिए मेकर्स अब मंदिर भी पहुंचने लगे है। जहां आशीर्वाद कम और फोटो ज्यादा खिचवाई जाती है।

फिल्म के मेकर्स को भी मालूम है कि बिना फेक नेतृत्व के यह फ्लॉप हो जाएगी। इसलिए हर संभव प्रयास में मेकर्स जुट गए है। हाल में फिल्म के डायरेक्टर और कास्ट तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर के लिए गए। लेकिन वहां ओम राउत ने कृति सेनन को अलविदा कहते हुए किस कर लिया, जिस पर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स नाराज हैं।

वायरल वीडियो में Kriti Sanon, प्रभास और डायरेक्टर ओम राउत मंदिर के प्रांगण में हैं। दर्शन के बाद जब टीम वहां से अलविदा लेती है और कृति सेनन भी चलने को तैयार होती हैं, तो ओम राउत उनसे गलते मिलते हैं। और फिर गाल पर ‘गुडबाय किस’ कर लेते हैं। मंदिर के अंदर इस तरह किस करने और गले लगाने को लेकर विवाद पैदा हो गया है। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे लोग हैं, जिनकी भावनाएं आहत हो गई हैं, और वो गुस्सा निकाल रहे हैं।

होटल के रूम में जाइए

हालांकि जब उनके ट्वीट पर लोग कमेंट करने लगे तो उन्होंने थोड़ी देर बाद अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने ओमराउत की जबरदस्त क्लास लगाई है। लोगों ने डायरेक्टर के लिए लिखा है कि ‘ये सब करने के लिए होटल के रूम में जाइए, मंदिर जैसी पवित्र जगह को इस तरह की हरकत से अपिवत्र ना करें, इस तरह की हरकतें लोगों की भावनाओं को आहत करती हैं।’

RELATED POSTS

View all

view all