नई दिल्ली। Shani Retrograde 2023 : ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, सभी ग्रह एक समय के बाद अपनी चाल बदलते है। ग्रह गोचर से मानव जीवन पर नकारात्मक और सकारात्मक दोनों प्रकार के असर देखने को मिलते है। शनि देव 17 जून से वक्री स्थिति में जाने वाले हैं। जिससे कई राशियों पर प्रभाव दिखने वाला है।
शनि देव को न्याय का देवता भी माना जाता है। शनि की इस वक्री स्थिति से कुछ राशियों के जीवन में परेशानी आ सकती है। चलिए जानते है आखिर वह कौन सी राशियां है, जिन्हे इस काल में सतर्क रहना होगा।
इन 5 राशि वालों को रहना होगा सतर्क
मेष राशि: शनि के कुंभ राशि में वक्री होने के दौरान मेष राशि के लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। धन की हानि हो सकती है जिससे आर्थिक स्थिति चरमरा सकती है. पति-पत्नी के रिश्ते पर भी फर्क पड़ सकता है जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो जाएगी। विरोधी पक्ष से किसी मुद्दे पर विवाद हो सकता है। इसलिए ये राशि के लोग सतर्क रहें।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के लोगों को भी शनि वक्री की स्थिति में सावधान रहना है। बिजनेस में भी चुनौतियां आएंगी। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में काम के प्रेशर के साथ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शनि के वक्री का प्रभाव आर्थिक स्थिति चरमरा सकती है।
कर्क राशि: मौजूदा समय में कर्क राशि पर शनि ढैय्या चल रही है। इसलिए शनि की उल्टी चाल के दौरान कर्क जातकों की परेशानियां बढ़ सकती है। सेहत से जु़ड़ी कई समस्याएं सामने आ सकती हैं। इसलिए कर्क राशि के जातक को सावधान रहना है।
तुला राशि: तुला राशि के लोगों को भी शनि वक्री के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में भी मुश्किल पैदा हो सकती है। व्यापार में धन हानि होगी। नौकरीपेशा जातकों को भी सावधानी रखने की जरुरत है। सेहत भी बिगड़ सकती है।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि के कुंभ राशि में वक्री होने से कुछ परेशानियां पैदा हो सकती है। जीवन में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है। जिससे मानसिक और शारीरिक तनाव बढ़ सकता है। ऑफिस में भी तनाव का माहौल रहेगा। पैसों की भी तंगी हो सकती है।
(Note : इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट और मीडिया जानकारी के अनुसार तैयार की गई है, लाइव खबर 24×7 किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करता है। )