Share Bazaar Closing : दूसरे दिन भी हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, दूसरे हाफ में 200 अंक फिसला Sensex, निवेशकों को इतने हजार करोड़ का नुकसान
July 18, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Share Bazaar Closing : कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई है। यह लगातार दूसरे दिन तेजी चाई रही है। सेंसेक्स आज पहले हाफ में बाजार नए रिकॉर्ड स्तर देखने को मिला। जिसके बाद दूसरे हाफ में भारी मुनाफावसूली दर्ज हुई। बाजार को दूसरे हाफ में IT सेक्टर के शेयरों में खरीदारी से सपोर्ट मिला।
कारोबार के अंत में आज BSE का सेंसेक्स (Sensex) 205.21 अंक यानी (0.31%) की बढ़त के साथ 66,795.14 पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 37.80 अंक यानी (0.19%) चढ़कर 19,749.25 पर बंद हुआ है।
Read More : Share Market Closed : पहली बार बाजार निकला 66,000 के पार, Sensex 165 अंक की बढ़त के साथ हुआ बंद, गुरुवार के बढ़त की ये बनी वजह
निवेशकों का हुआ घाटा
Share Bazaar Closing : बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 19 जुलाई को घटकर 303.14 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 17 जुलाई को 303.59 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 45 हजार करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 45 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
Nifty Gainers
शेयर तेजी
Infosys +3.80%
Asian Paints +1.60%
HCL Tech +1.20%
Reliance +1%
Nifty Losers
शेयर गिरावट
LT Mindtree -2.55%
HDFC Life -1.70%
Britannia -1.60%
SBI -1.50%
RELATED POSTS
View all