Live Khabar 24x7

Share Market : बाजार की खराब शुरुआत, 300 अंक नीचे खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

October 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market

मुंबई। Share Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी आज, मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बीएसई पर सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 65,512 पर खुला तो एनएसई पर निफ्टी 105 अंक गिरकर 19,538 पर ओपन हुआ।

निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा और रियल्‍टी इंडेक्‍स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. फिलहाल सेंसेक्‍स में 377 अंकों की कमजोरी दिख रही है। जबकि निफ्टी 120 अंक टूटकर 19,518 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। हैवीवेट शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है. सेंसेक्‍स 30 के 25 शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं।

आज के टॉप गेनर्स में M&M, ASIANPAINT, LT, HINDUNILVR शामिल हैं। जबकि टॉप लूजर्स में POWERGRID, RELIANCE, JSWSTEEL, TITAN, KOTAKBANK, BAJAJFINSV शामिल हैं।

RELATED POSTS

View all

view all