मुंबई। Share Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी आज (बुधवार) को शेयर बाजार निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। इस दौरान सेंसेक्स 139.76 (0.22%) अंकों की बढ़त के साथ 63,467.46 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 8.45 (0.045%) अंकों की तेजी के साथ 18,825.15 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि हरे निशान पर खुलने के बाद बाजार थोड़ी ही देर में सेंसेक्स ऑल टाइम हाई को पार कर गया और 63588 का लेवल तक पहुंच गया। निफ्टी भी 18850 के पार पहुंचकर अपने रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंचा।
इससे पहले सेंसेक्स ने 1 दिसंबर, 2022 को ऊंचाई का रिकॉर्ड बनाया था। उसके बाद से मार्केट में लगातार कमजोरी देखने को मिली थी। इस साल मार्च के आखिर से बाजार ने चाल बदली। इसमें चौथी तिमाही के कंपनियों के नतीजों का बड़ा हाथ रहा। कंपनियों की कमाई बढ़ी है।
निफ्टी भी अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से कुछ ही दूर रह गया है। यह 21 जून को मार्केट ओपन होने के बाद 18,875 अंक पर पहुंच गया। यह अपने 18,887 के रिकॉर्ड हाई से करीब 10 अंक दूर है। मार्च के आखिर से मार्केट के दोनों सूचकांकों Sensex और Nifty में 10 फीसदी की तेजी आ चुकी है। इसमें विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी का बड़ा हाथ है।
बाजार का हाल-
Index | Price | Change | % Chg |
---|
Nifty 50 |
18833.10 | 16.40 | 0.09 |
BSE Sensex |
63439.16 | 111.46 | 0.18 |
Nifty Bank |
43785.30 | 18.80 | 0.04 |
Nifty IT |
28942.00 | 11.20 | 0.04 |
BSE SmallCap |
32657.30 | 159.54 | 0.49 |
BSE MidCap |
28631.74 | 189.30 | 0.67 |
Nifty Auto |
14792.50 | 6.80 | 0.05 |
BSE Cap Goods |
40102.41 | 158.30 | 0.40 |
BSE Cons Durable |
42982.21 | 103.80 | 0.24 |
BSE FMCG |
18676.05 | -14.83 | -0.08 |
BSE Healthcare |
25116.81 | 21.18 | 0.08 |
BSE Metals |
20471.16 | -287.18 | -1.38 |
BSE Oil & Gas |
18324.16 | 66.27 | 0.36 |
BSE Teck |
13135.62 | 27.43 | 0.21 |
Nifty PSE |
5073.75 | 25.95 | 0.51 |
टॉप गेनर्स
Company | Price | Change | %Gain |
---|---|---|---|
Power Grid Corp | 254.00 | 5.25 | 2.11 |
HDFC Life | 654.45 | 10.75 | 1.67 |
HDFC Bank | 1,624.00 | 16.50 | 1.03 |
HDFC | 2,682.85 | 24.30 | 0.91 |
ONGC | 158.50 | 1.25 | 0.79 |