Live Khabar 24x7

Share Market Close : रिलायंस के शेयर ने बाजार में भरा जोश, 526 अंक की उछाल पर सेंसेक्स बंद, निवेशकों को 1.13 लाख करोड़ का फायदा

March 27, 2024 | by livekhabar24x7.com

Share Market Closing

 

Share Market Close : नई दिल्ली। घरेलु शेयर बाजार आज बुधवार को हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 526.01 अंक या 0.73 प्रतिशत चढ़कर 72,996.31 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 118 अंक या 0.54 प्रतिशत चढ़कर 22,123 अंक पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में भी तेजी देखी गई। निफ्टी बैंक 185.75 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,785.95 अंक पर बंद हुआ।

आज के टॉप लूजर्स और गेनर्स

बुधवार के कारोबार में रिलायंस 3.60 फीसदी, मारुति सुजुकी 2.40 फीसदी, टाइटन 1.52 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.67 फीसदी, कोटक महिंद्रा 1.14 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि विप्रो 1.57 फीसदी, टीसीएस 1.02 फीसदी, एसबीआई 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

निवेशकों को1.13 लाख करोड़ रुपए का प्रॉफिट

बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 383.70 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 26 मार्च को 382.57 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.13 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। बीएसई के डेटा के मुताबिक आज कुल 3947 स्टॉक्स की ट्रेडिंग हुई जिसमें 1518 स्टॉक्स तेजी के साथ जबकि 2314 शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ है। 115 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 

RELATED POSTS

View all

view all