Live Khabar 24x7

Share Market Closed : 2 दिन बाद हरे निशान पर शेयर बाजार बंद, Sensex ने 275 अंक की छलांग, निवेशकों की 75 हजार करोड़ रुपए का फायदा

November 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market Closing

 

नई दिल्ली। Share Market Closed : कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में दो दिन के बाद रौनक लौटी है। जिससे निवेशकों आज अच्छा फायदा हुआ हैं। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 275.62 अंक यानी (0.42%) बढ़कर 65,930.77 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 89.40 अंक यानी (0.45%) की तेजी के साथ 19,783.40 के स्तर पर बंद हुआ है।

इसमें भी जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के शेयरों में सबसे अधिक 1.76 फीसदी की तेजी रही। वहीं टाटा स्टील (Tata Steel), टाइटन (Titan), सन फार्मा (Sun Pharma) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर करीब 1.24% से लेकर 1.45% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

वहीं एनटीपीसी (NTPC) सबसे अधिक 0.66% टूटकर बंद हुआ। वहीं टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयर करीब 0.40% से लेकर 0.63% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

निवेशकों ने किया बड़ा फायदा

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 21 नवंबर को बढ़कर 328.10 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 20 नवंबर को 327.35 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 75,000 करोड़ रुपये बढ़ा है।

RELATED POSTS

View all

view all