Live Khabar 24x7

Share Market Closed : शेयर बाजार में लगातार 7वें दिन गिरावट, ऑल टाइम हाई से 8639 अंक गिरा सेंसेक्स, निवेशकों के ₹1.47 लाख करोड़ स्वाहा

November 18, 2024 | by Nitesh Sharma

Share Market Closing

Share Market Closing

नई दिल्ली। Share Market Closed : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को भी शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार 7वें दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली है। जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की हरे निशान से शुरुआत हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही बाजार में गिरावट का दौर शुरू हो गया। जहां BSE का सेंसेक्स (Sensex) 241.30 अंक यानी (0.31%) की गिरावट के साथ 77,339.01 के लेवल पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 78.90 अंक यानी (0.34%) टूटकर 23,453.80 के स्तर पर बंद हुआ है।

टॉप लूजर्स और गेनर्स

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टीसीएस (TCS) का शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट लेकर बंद हुआ। इन्फोसिस (Infosys) का शेयर भी 2.82 फीसदी गिरकर बंद हुआ जिससे सेंसेक्स पर काफी दबाव पड़ा। इसके अलावा एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, सनफार्मा, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, भारती एयरटेल, अल्ट्रा सीमेंट के शेयर लाल निशान में रहे। वहीं टाटा स्टील (Tata Steel) का शेयर 2% से ज्यादा चढ़ गया। साथ ही हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, अदाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक बैंक, मारुति, एचडीएफसी बैंक के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

निवेशकों को ₹1.47 लाख करोड़ का झटका

बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 429.13 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 14 नवंबर को 430.60 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.47 लाख करोड़ रुपये घटा है।

RELATED POSTS

View all

view all