Share Market Closing : शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली, Sensex में 820 अंक की गिरावट, निवेशकों को 6 लाख करोड़ का नुकसान
November 12, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय शेयर बाजर में गिरावट का सिलसिला नहीं थम रहा है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 820.97 अंक यानी (1.03%) की गिरावट के साथ 78,675.18 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 257.85 पॉइंट्स यानी (1.07%) टूटकर 23,883.45 के स्तर पर बंद हुआ है।
आज के चढ़ने और गिरने वाले शेयर्स
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एनटीपीसी का शेयर सबसे ज्यादा 3.16 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा एचडीएफ़सी बैंक, एशियन पेंट्स, स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलएंडटी, अल्ट्रा सीमेंट, टेक महिंद्रा और आईटीसी के शेयर प्रमुख रूप से गिरावट में रहे। वहीं सनफार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और टीसीएस के शेयर हरे निशान में पर बंद हुए। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बिना किसी घटबढ़ के बंद हुए।
Read More : Share Market : दो दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स में 836 अंक की गिरावट, निवेशकों को 4.13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
निवेशकों को 6 लाख करोड़ का नुकसान
बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 436.59 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 8 नवंबर को 442.54 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.95 लाख करोड़ रुपये घटा है।
RELATED POSTS
View all